
दिल्ली: इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा के तीन केंद्र बिंदु पेपर लीक, राम मंदिर में चंदा चोरी एवं अरुणांचल प्रदेश थे ।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाडरा सहित वर्किंग कमेटी के सदस्य, आमंत्रित सदस्य एवं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल के अनुसार बैठक में आने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति विचार विमर्श हुआ उपस्थित सदस्यों का मानना है कि आगामी चुनावों में पार्टी इन मसलों को लेकर पूरी ताकत एवं मजबूती के साथ जानता के बीच जाएगी ।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संस्थान) के सी वेणुगोपाल के अनुसार पार्टी की रणनीति कुछ इस प्रकार है :
1देश के करीब 800 शहरों में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होगा और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी कई शहरों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे
2कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने चारों मुख्यमंत्रियों से कहा है कि उनके राज्यों में शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में क्या सुधार होने चाहिए, इस बारे में मुख्यमंत्री एक महीने में रिपोर्ट दें
3 राम मंदिर में 'चढ़ावा चोरी' के मामले में कांग्रेस पार्टी देश के सभी राज्यों में प्रदर्शन करेगी
4 चीन और अमेरिका के मुद्दे पर उपस्थित सदस्यों ने गहरी चिंता व्यक्त की है, क्योंकि PM मोदी द्वारा चीन को क्लीनचिट देने की वजह से लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में गंभीर मसला सामने आया है
5 हल्द्वानी में भाजपा के लोगों ने जिस तरह खरगे जी के भाषण मंच का शुद्धिकरण किया, वह पाप है और संविधान के खिलाफ है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए
6 परिसीमन को लेकर कांग्रेस पार्टी की राय है कि मौजूदा लोकसभा की संख्या 543 है और हम अगले 25 साल तक संख्या इतनी ही रखने के पक्ष में हैं। साथ ही, हम इसी संख्या पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग रखते हैं
बैठक में 'संगठन सृजन अभियान' से जुड़ी एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई।