
कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में मतभेद और असहमति अपनी जगह है, मगर राहुल गांधी की भाषा से अब उनके पालन-पोषण और संस्कारों पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है। जिस परिवार की महिलायें देश में उच्चतम पदों पर रहीं, ऐसे राहुल गांधी द्वारा महिला विदेशी राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी करना उनकी एवं उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सदन और सड़क, दोनों जगह असफल रहे हैं । न सदन में उन्होंने चर्चा होने दी और जब चर्चा हुई तो दो शब्द पेपर लीक पर नहीं बोल पाए, कोई सुझाव नहीं दे पाए कि इसमें क्या बदलाव करना चाहिए। ये कांग्रेस है जो दूसरों को कुछ और भाषण देती है और स्वयं करती कुछ और है । राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि गले लगाना ही विदेश नीति है । उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का भी जिक्र किया । विवादित बयान को लेकर भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों से तीखी प्रतिक्रियायें आ रही हैं ।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज , केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एवं शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । राजनीतिक हलकों से आया सवाल आप कब बड़े होंगे ।