
दिल्ली: कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हाथ में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज दिखाती नकली तस्वीर निर्मित कर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों एक्स, इंसटाग्राम, फेसबुक, वाटसएप आदि पर डाल कर देश में विवाद उत्पन्न करने के प्रयास के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग को लेकर प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने विशेष पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा । प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजेश भाटिया, मंत्री गौरव खेरा एवं प्रदेश लीगल सेल के कॉन्वीनर एडवोकेट नीरज के नाम शामिल हैं ।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा री हर्ष मल्होत्रा का मानना है कि राज्य दर राज्य सत्ता खोता हारा हताश विपक्ष लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके देश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है पर भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के कुप्रयासों को कभी सफल नही होने देंगे।