कांग्रेस, आप, कम्युनिस्ट, सपा के बीच चल रही युवा आंदोलन भड़काने की चेष्टा
.jpeg)
दिल्ली: कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर किये गये प्रदर्शन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान एवं उल्लंघन बताया । उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिन से जो आराजकता देखी जा रही है वह छात्र आंदोलन नही है, असल में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट, समाजवादी पार्टी के बीच युवा आंदोलन भड़काने की चल रही चेष्टा का कुपरिणाम है। प्रधानमंत्री का पद 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। उस पद और उस आवास को घेरकर कांग्रेस ने सिर्फ PM का नहीं, बल्कि देश की जनता का अपमान किया है।
उन्होंने कहा है कि सत्ता से बेदखल होने की हताशा में कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर अराजकता फैलाना चाहती है। भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जनता ने 3 बार नकार दिया तो अब वो संसद और सड़क दोनों में हंगामा करके देश का माहौल खराब कर रही है। दिल्ली भाजपा विपक्षी कांग्रेस के इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रधानमंत्री जी से सार्वजनिक माफी मांगे। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे शांति और अनुशासन के साथ कांग्रेस, "आप", कम्युनिस्ट एवं अन्य विपक्षी दलों की इस ओछी राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। उनका मानना है कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित हाथों में है और 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा।
06:02 pm 22/07/2026