
दिल्ली: आज मणिपुरी गायक चोंगथम विक्रम सिंह के परिवार से पूर्वी दिल्ली के सांसद, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मुलाकात की। चोंगथम विक्रम सिंह की उनके घर के पास स्थित ढाबे (रेस्तरां) में काम करने वाले कुछ उपद्रवी युवकों द्वारा हत्या कर की थी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी दिल्ली शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उनका कहना है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है और वह विश्वास के साथ कह सकते हैं कि दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है तथा जल्द से जल्द अदालत में आरोपपत्र दाखिल करेगी।