एनएसयूआई वर्ग विशेष की नीति को खत्म करके विश्वविद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक माहौल को बनाने के लिए काम करेगी

दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का पूरा पैनल विजयी होगा और छात्रों के अधिकारों, कल्याण, हॉस्टल की बढ़ोत्तरी एंव उत्तम सुविधाएं देने सहित शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने पर जोर देंगे। बैठक में 18 सितम्बर को होने वाले डूसू चुनाव की तैयारियों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई और डूसू चुनाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज एनएसयूआई के पैनल को सपोर्ट करने के लिए आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित किया, जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ राव ने किया। बैठक में बताया कि डूसू चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीना, उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और सह सचिव के लिए गोपाल चैधरी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि डूसू चुनाव के लिए एनएसयूआई ने मजबूत पैनल घोषित किया है।
आदर्श नगर जिला कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा अ0भा0क0कमेटी सचिव प्रभारी श्री दानिश प्रभारी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ राव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सीपी मित्तल, महासचिव गौरी शंकर शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, विधानसभा चुनाव पूर्व प्रत्याशी शिवांक सिंघल सहित जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर इंचार्ज, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अग्रिम संगठन, सेल एवं विभागों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के शांति मार्च पर 20 जुलाई पर भाजपा की अलोकतांत्रिक प्रक्रिया में लाठी चार्ज, वाटर कैनन सहित छरे चलाने के खिलाफ पुरजोर आवाज सिर्फ हमारे नेता राहुल गांधी जी ने उठाई और उन्होंने जब घायल छात्रों से मिलने के बाद केन्द्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सहित दंगाई पुलिस वालों पर कार्रवाही करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री निवास पर धरना दिया तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की ताकत है जिसके आगे हर गलत निर्णय और नीति के आगे भाजपा को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि डूसू चुनाव में एनएसयूआई पैनल छात्रों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करेगा।
एनएसयूआई छात्र चुनाव में विजयी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करेंगे और वर्ग विशेष की नीति को खत्म करके विश्वविद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक माहौल को बनाने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी, हॉस्टल और अन्य छात्र संसाधनों में सुधार करने संबधी किफायती फीस सुनिश्चित करने के लिए भी डीयू प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि डीयू परिसर में महिला सुरक्षा और समानता के लिए महिला छात्रों की सुरक्षा और बिना भेदभाव के समान बराबर अवसर देने के लिए एनएसयूआई पैनल काम करेगा।
उन्होंने कहा कि सत्या निकेतन हादसे के बाद पीजी और किराए के कमरों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का मुख्य मुद्दा है, एनएसयूआई पैनल सस्ते और सुरक्षित हास्टल तथा पीजी में बेहतर सुविधाएं और कड़े नियम लागू करने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि काॅलेजों में पीने के पानी सुविधा, साफ सफाई व्यवस्था और रोजमर्रा के लिए वाई फाई की सुविधा छात्रों को दिलाने के लिए काम करेगे।
06:22 pm 11/09/2026