

दिल्ली:लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला में उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू एवं स्थानीय सांसद प्रवीण खंडेलवाल की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर किया दसहरा महोत्सव का उद्घाटन । राम रावण युद्ध के एपिसोड के मंचन को मुग्ध होकर देखते दिखाई दिए लीला कमेटी के प्राधिकारियों के साथ गणमान्य अतिथि । बाण चलाकर किया उप राष्ट्रपति ने किया बुराई के प्रतीक रावण का दहन। आतिशबाजी एवं बम पटाकों के धमाकों के बीच धूँ धूँ जलते रावण को देख रामलीला पंडाल रोमांच एवं उल्लास से भर गया । जय श्री राम के नारों के जयकारे के साथ राममय हो गया ।
लीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार इस वर्ष लव कुश रामलीला की विशेष थीम 'महिला सम्मान' रखी गई थी। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभिनेत्री यामी गौतम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। यामी गौतम ने इस आयोजन में देश की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए बुराई के प्रतीक पुतले पर विजय का तीर चलाया और नारी शक्ति, साहस एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। दिलचस्प बात यह रही कि यामी गौतम की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'नई नवेली' के एक दृश्य में भी उन्हें रावण का वध करते हुए दिखाया गया है। फिल्मी पर्दे के बाद दिल्ली की ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में उनका इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनना दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा।
रावण केवल एक पौराणिक पात्र नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और समाज में व्याप्त बुराइयों का प्रतीक भी है। विजयादशमी हमें सिखाती है कि सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्माता आनंद एल राय की सहभागिता ने इस वर्ष के दशहरा उत्सव को और भी विशेष बना दिया।लव कुश रामलीला के मंच पर इससे पहले भी अक्षय कुमार, अजय देवगन, जॉन अब्राहम, प्रभास, करीना कपूर और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी सहित फिल्म जगत की अनेक नामचीन हस्तियां रावण दहन की गौरवशाली परंपरा से जुड़ चुकी हैं।