
दिल्ली: पेट्रोल की बढ़ी कीमत पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि काश टिप्पणी देने से पहले "आप" नेता थोड़ी रिसर्च कर लेते तो उन्हे मालूम पड़ जाता की भारतीय मूल्य अनुसार अमरीका के न्यूयार्क में पैट्रोल 105 रूपए लीटर तो रूस की राजधानी मास्को में 92.50 रूपए लीटर बिक रहा है । देश में पैट्रोल के दामों में हुई आंशिक वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के ब्यान उन्हे हास्य का पात्र बना रहे हैं।
पैट्रोल डीजल के दामों में एक रूपये की भी वृद्धि का सामान्य नागरिकों को चुभना सवाभिक है पर वहीं दूसरी ओर देश का हर नागरिक जानता है की यह वृद्धि तेल के दामों में हो रही अंतराष्ट्रीय वृद्धि का परिणाम है जिसे भारत सरकार ने कम से कम पर रोका है। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया सवाल । सौरभ भारद्वाज बतायें की भारत तेल अरब देशों से खरीदे, अमरीका से खरीदे या फिर रूस से वो सस्ता कैसे हो जायेगा। दिल्ली में आज के पेट्रोल के भाव 97.77 रुपये/ लीटर है ।