
दिल्ली: सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय में आज आयोजित सदन बैठक में “आप” के निगम पार्षदों ने भाजपा सरकार में हुए NEET पेपर लीक होने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सदन में हाथ में तख्तियाँ लेकर नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए निगम पार्षद । एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि पेपर लीक ने देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है लेकिन भाजपा सरकार जवाब देने के बजाय हर मुद्दे से भाग रही है। आज एमसीडी सदन बैठक में “आप” के सभी पार्षदों ने जब छात्रों के हक में आवाज उठाई, भाजपा के मेयर प्रवेश वाही जी ने चर्चा से बचते हुए आनन-फानन में एजेंडा पास कर सदन स्थगित कर दिया। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही शून्य है क्या यही है पारदर्शी शासन।
देश का युवा जवाब मांग रहा है आखिर कब तक भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती रहेगी।