दिल्ली: सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय में आज आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने साकेत में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में हुए भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मिलीभगत और भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही के खिलाफ निगम आयुक्त संजीव खैरवार के कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में अवैध निर्माण का पूरा नेटवर्क भाजपा के संरक्षण में चल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद भी डिप्टी कमिश्नर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर निगम आयुक्त से मांग है कि साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।