नई दिल्ली 14, Jul 2026

लेख

1 - रक्त रंजित राजनीति से मिली मुक्ति बंगाल में पहली बार निखरा कमल

2 - कैसे होंगे केरल के सियासी समीकरण

3 - कौन सा खेला खेलेंगी ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल में

4 - धर्मेंद्र हुए पंचतत्व में विलीन

5 - बिहार की जानता ने फिर एक बार साबित कर दिया कि हथेली में सरसों नहीं उगाया जा सकता

6 - जेट सिक्योरिटी के साथ विसर्जन के लिए निकला लाल बाग का राजा

7 - खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे

8 - एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग

9 - ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा

10 - देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए बाबा साहिब का अमूल्य योगदान

11 - दिल्ली सरकार के 100,000करोड़ से क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मिलेगी मजबूती

12 - दशक के बाद बिखरा झाड़ू 27 साल बाद खिला कमल फिर एक बार

13 - स्वर्णिम भारत,विरासत और इतिहास पर आधारित इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह

14 - महाराष्ट्र में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

15 - तमाम कवायदों के बावजूद बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने को अग्रसर

16 - श्रॉफ बिल्डिंग के सामने कुछ इस अंदाज से हुआ लाल बाग के राजा का स्वागत

17 - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

18 - देश के सीमांत इलाकों में तैनात सैनिकों में भी दिखा 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जज्बा

19 - २०२४-२५ के बजट को लेकर सियासत विपक्ष आमने सामने

20 - एक बार फिर तीसरी पारी खेलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी

21 - केजरिवाल के जमानत पर रिहा होने पर शुरु हुई नई कवायदें

22 - मतदान की दर धीमी आखिर माजरा क्या

23 - क्यूं चलाना चाहते हैं केजरीवाल जेल से सरकार

24 - 2004-14 के मुकाबले 2014-23 में वामपंथी उग्रवाद-संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 69 % कमी

25 - कर्तव्य पथ दिखी शौर्य की झलक

26 - फ़ाइनली राम लल्ला अपने आशियाने में हो गये हैं विराजमान

27 - राजस्थान का ऊँट किस छोर करवट लेगा

28 - एक बार फिर गणपति मय हुई माया नगरी मुंबई

29 - पत्रकारिता की आड़ में फर्जीवाड़े के खिलाफ एनयूजे(आई) छेड़ेगी राष्ट्रव्यापी मुहीम

30 - भ्रष्टाचार, तुस्टिकरण एवं परिवारवाद विकास के दुश्मन

31 - एक बार फिर शुरू हुई पश्चिम बंगाल में रक्त रंजित राजनीति

32 - नहीं होगा बीजेपी के लिऐ आसान कर्नाटक में कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेद पाना

33 - रद्द करने के बाद भी नहीं खामोश कर पायेंगे मेरी जुबान

34 - उत्तर-पूर्वी राज्यों के अल्पसंख्यकों ने एक बार फिर बीजेपी पर जताया भरोसा

35 - 7 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री

36 - गुजरात में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

37 - बीजेपी आप में काँटे की टक्कर

38 - सीमित व्यवस्था के बावजूद धूम-धाम से हो रही है छट माइय्या की पूजा

39 - जहाँ आज भी पुजा जाता है रावण

40 - एक बार फिर माया नगरी हुई गणपतिमय

41 - एक बार फिर लहराया तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर

42 - बलवाइयों एवं जिहादियों के प्रति पनपता सहनभूतिक रुख

43 - आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी के रूप में मनाया जा रहा है 8 वाँ विश्व योग दिवस

44 - अपने दिग्गज नेताओं को नहीं संभाल पाई कांग्रेस पार्टी

45 - ज्ञान व्यापी मस्जिद के वजु घर में शिवलिंग मिलने से विवाद गहराया

46 - आखिर क्यूँ मंजूर है इन्हे फिर से वही बंदिशें.....

47 - पाँच में से चार राज्यों में लहराया कमल का परचम

48 - पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर एवं खाद्य सामाग्री पर मिलने वाली राहत में लगभग 27 फीसदी की कटौती

49 - जे&के पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबूराम शर्मा मरणोपरांत अशोक चक्र से संमानित

50 - आखिर कौन होंगे सत्ता के इस महाभोज के सिकंदर

करावल नगर विधानसभा में 138 करोड़ रूपये की सीवर विकास योजना

दिल्ली: प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 5 जून पर्यावरण दिवस से 21 जून योग दिवस तक भारतीय जनता पार्टी एक सेवा समर्पण पखवाड़ा मना रही है। जिसके अंतर्गत दिल्ली भाजपा दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आज से  जनसम्पर्क कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को भी भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रखेंगे। राष्ट्र विकास एवं जन विश्वास को समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आज करावल नगर विधानसभा में दिल्ली भाजपा ने पहली जनसभा का आयोजन किया जिसको दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने क्षेत्रीय विधायक एवं दिल्ली सरकार में मंत्री  कपिल मिश्रा की उपस्थिती में सम्बोधित करके करावल नगर विधानसभा को 138 करोड़ रूपये की सीवर विकास योजना की सौगात दी।
प्रदेश अध्यक्ष  ने  बताया कि  12 साल में से 11 साल भाजपा विपक्ष में थी फिर भी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार दिल्ली विकास इन्फ्रास्ट्रक्चर दिया, ना जाने कितनी रोड, मैट्रो रेल एवं दिल्ली मेरठ रेल लाइन दिया तो वहीं भारत मंडपम एवं द्वारका में नया कॉम्प्लेक्स बना कर दिल्ली को वर्ल्ड क्लास मीटिंग सेंटर बना दिया है। उन्होने कहा की आगामी दिनों में केन्द्र सरकार की दिल्ली को दी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। करावल नगर को 138 करोड़ रूपए की सीवर विकास योजना दी है तो वहीं सोनिया विहार से वजीराबाद तक हमने यमुना जल को भी लगभग निर्मल कर दिया है।
मुख्यमंत्री का मानना  है कि करावल नगर क्षेत्र लंबे समय से जल निकासी, सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और आधारभूत ढांचे से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा था। दिल्ली सरकार इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आज का शिलान्यास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं बल्कि धरातल पर परिणाम देना है। इसी सोच के साथ करावल नगर क्षेत्र में सीवर नेटवर्क के विस्तार, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। पिछले एक वर्ष में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में ₹300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री विकास निधि, विधायक निधि तथा यमुना पार विकास बोर्ड के माध्यम से क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी गई है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ₹138 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना जारी हो गई है। सोनिया विहार, मिलन गार्डन, चौहान पट्टी और सभापुर एक्सटेंशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त पुरानी जलापूर्ति लाइनों को बदलने, पुराने सीवरों की मशीनों से सफाई कराने तथा पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार जलापूर्ति और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 3 अटल कैंटीन की शुरुआत की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त तीन आरोग्य मंदिर भी स्वीकृत किए गए हैं ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा एक नए अस्पताल की मांग भी उनके संज्ञान में आई है और दिल्ली सरकार भविष्य में इस दिशा में भी सकारात्मक पहल करेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि करावल नगर और यमुनापार के विकास के लिए आवश्यक प्रत्येक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
सभापुर एक्सटेंशन में गलियों के निर्माण, रामपाल चौक से शिव मंदिर तक सड़क एवं नाला निर्माण तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत ढांचे को मजबूत करने के कार्य भी प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है जो वर्षों तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे। उन्होंने घोषणा की कि सिग्नेचर ब्रिज से पुश्ता मार्ग तक सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के समन्वय से इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। सोनिया विहार क्षेत्र में यमुना तट के किनारे एक आधुनिक और आकर्षक रिवर फ्रंट विकसित करने की संभावनाओं पर भी सरकार विचार कर रही है। उनका मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और पर्यटन को नई दिशा दे सकती है।
अमर विहार, सभापुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, मजबूत सीवर व्यवस्था और बेहतर सड़क नेटवर्क की जनता की वर्षों पुरानी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद लाखों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और दिल्ली को आधुनिक, विकसित एवं सुविधासंपन्न राजधानी के रूप में स्थापित करना है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि करावल नगर सहित पूरी दिल्ली में विकास कार्यों की गति और तेज़ की जाएगी, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन, बेहतर सुविधाएं और बेहतर भविष्य मिल सके।
दिल्ली के जल मंत्री  प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में उनके मुख्यमंत्री 11 साल में करावल नगर में सीवर लाइन नहीं डाल पाए लेकिन पूरी दिल्ली में जगह-जगह शराब के ठेके जरूर खोल दिये। एसटीपी और सीवर लाइन का काम न होने से गन्दा पानी सीधे यमुना जी को दूषित करता रहा। आज करावल नगर की कॉलोनियों में 43 किलोमीटर लम्बी सीवर लाइनों के काम का शुभारम्भ हो रहा है। पूरी दिल्ली में सभी विधानसभाओं के लिए अब लगातार सीवर लाइनों का ऐतिहासिक स्तर पर काम चल रहा है।
कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री और करावल नगर से विधायक  कपिल मिश्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने 11 सालों में ओ-जोन और नक़्शे में नाम न होने के नाम पर सीवर लाइन का जाल बिछाने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे लोगों कि जिंदगी भर की कमाई से बने घर गड्ढे में धंस जाते थे। जो लाइन डाली गईं वो कभी चालू नहीं हुई। आज करावल नगर की 4 कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने व अन्य विकास कार्यों के लिए 150 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है। सोनिया विहार में पहले ही सीवर लाइन बिछाने का कार्य काफ़ी हद तक पूरा हो गया है। जो लाइन कभी चालू न हो पाई उनकी सफाई करवाकर पहली बार चालू करवाया जा रहा है।क्षेत्र में अब हर गली पक्की बनेगी और हर घर सीवर से जुड़ेगा।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को 12 साल पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में विकसित भारत लक्ष्य में विकसित दिल्ली और विकसित करावल नगर का महत्वपूर्ण योगदान होगा। पूर्ववर्ती सरकार के 11 सालों में दिल्ली सचिवालय के जो कार्यालय जनता के लिए खुलते नहीं थे, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में पिछले सवा साल से वो कार्यालय बंद नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि आज हर मोर्चे पर नाकाम रहा विपक्ष, नये नामों से पिछले दरवाजे से घुसना चाह रहा है। लेकिन दिल्ली और देश की जनता देश को अस्थिर करने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी। 

10:22 pm 07/06/2026

संपादक

डा. अशोक बड़थ्वाल

Mobile : 91-9811440461

editor@dhanustankar.com

Slideshow

समाचार

1 - आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार माफी माँगें केजरीवाल

2 - करोल बाग ज़ोन में "आप" का चेयरमैन निर्विरोध चुना जाना एकजुटता और मजबूती का प्रमाण

3 - गोवा में आप की सरकार बनते ही एक महीने में निरस्त होगी धारा 39ए

4 - 756.6 किलो गांजा बरामद जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार 2.30 करोड़ के लगभग

5 - ज़हरीली खेती पर बड़ा खुलासा

6 - राम मंदिर के नाम पर हुई लूट की फ़ोरेंसिक ऑडिट की मांग

7 - भारत से शांति की पहल की उम्मीद: फिलिस्तीन के राजदूत

8 - एमसीडी की वार्ड कमेटी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल

9 - इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी 16 निगम पार्षद भाजपा में शामिल

10 - पहली बरसात जहां गर्मी से राहत लाई भारी जल जमाव की समस्या नही

11 - भारी बारिश से जल-जमाव और ट्रैफिक जाम से जनता हुई परेशान

12 - संगत का खजाना खाली कोर्ट में रेहन पर ज़मीन रखे जाने पर कालका सिरसा को चंपत राय की संज्ञा

13 - रोहिणी ज़ोन के सेक्टर-16 स्थित एमसीडी स्कूल के पास पांच मंजिला इमारत ढही

14 - यूजीसी-एनईटी परीक्षा से ठीक पहले पीडीएफ प्रसारित 90 सवाल सोशियोलॉजी के असली पेपर से मेल खाते हैं

15 - पंजाब में पुलिस की ज़्यादतियों पर श्वेत पत्र जारी करने की माँग

16 - 16 माह माह में दिल्ली में 2386 नई ई. बसें

17 - देश में 22 करोड़ बाइक 8 करोड़ कारें ई-20 के लिए नहीं बनी हैं इस्तेमाल से कबाड़ हो जाएंगी

18 - डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं वृक्षारोपण

19 - अपनी माँगों को लेकर रामलीला महासंघ के प्रतिनिधि पहुँचे संसद लोकसभा अध्यक्ष के साथ हुआ संवाद

20 - मिथक और फैंटेसी का दमदार विस्फोट नागबंधन

21 - प्रदेश भाजपा की समन्वय बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष पर चर्चा

22 - देशी प्रजातियों के पौधे हैं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम

23 - भगवान श्री राम और सनातन धर्म सिर्फ वोट बटोरने का एक जरिया

24 - आईएसआई की शय पर हो रही थी दिल्ली में दहशतगर्दी की तैयारी

25 - उत्तर द पुत्तर का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया में मचा धमाल

26 - पंजाब की सरकार ने केजरीवाल के इशारे पर लिया यू टर्न

27 - धुरी में वेब लिंक लॉन्च कर मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू

28 - 9 साल से एमसीडी की पार्किंग खड़ी हैं 75 इलेक्ट्रिक गाड़ियां

29 - जहाँ धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं वह है दुर्लभ दर्शन

30 - CCTV से पता चला है कि राम मंदिर में 40 दिन में 70 चोरियाँ

31 - चार्जिंग स्टेशनों की कमी ना इंफ्रास्ट्रक्चर, फिर एक और प्रदूषण के नाम पर वाहवाही लूटने का स्टंट

32 - सोची-समझी प्लानिंग के तहत 650 करोड़ का स्वास्थ्य घोटाला

33 - आपातकाल में जेल गये 115 लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन