
दिल्ली: सिविक सेंटर, एमसीडी मुख्यालय में आज आयोजित सदन की बैठक में एमसीडी के सिक्योरिटी गार्डों ने आम आदमी पार्टी के सभी निगम पार्षदों को सदन में जाने से रोकने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद सदन में पहुंच गए, सदन की अध्यक्षता कर रही, डिप्टी मेयर डॉ. मोनिका पंत सदन की बैठक स्थगित कर वहां से चली गईं। भाजपा सरकार को सवालों और विपक्ष की आवाज़ से इतना डर क्यों है ?