एम. तिलविन सिल्वा के नेतृत्व में श्रीलंका की सत्ताधारी जेवीपी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की

दिल्ली : भाजपा के अंतर्राष्ट्रीय मिलन कार्यक्रम "भाजपा को जानों" के अंतर्गत आज श्रीलंका की सत्ताधारी पार्टी जनता विमुक्ति पेरमुणा (जे.वी.पी.) का प्रतिनिधिमंडल पार्टी महामंत्री श्री एम. तिलविन सिल्वा के नेतृत्व में आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में आकर पदाधिकारियों से मुलाक़ात की । प्रतिनिधिमंडल में जे.वी.पी. केन्द्रीय समिति सदस्य चंद्रिका अधिकारी, श्रीलंका सांसद अबूबकर अथम्बावा, जाफना नगर परिषद सदस्य काबिलन सुंदरमूर्ति और श्रीलंका संसद नेता की समन्वय सचिव सुश्री बी.आर.के. मधुभाषिणी सम्मिलित थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, वरिष्ठ पदधिकारियों विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, विजय सोलंकी एवं ॠचा पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा के विदेश विभाग पदाधिकारी विजय चौथाईवाले एवं नकुल भारद्वाज और दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर एवं कार्यालय मंत्री कैलाश जैन भी उपस्थित रहे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल के लिए अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारत और श्रीलंका के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं हैं, ये सभ्यता, संस्कृति और आस्था के संबंध हैं। रामायण काल से लेकर बौद्ध धर्म के प्रचार तक, हमारे पूर्वजों ने आपसी भाईचारे की नींव रखी। समुद्र हमें अलग करता है, पर मन और मस्तिष्क हमें जोड़ते हैं। श्रीलंका में बसने वाले तमिल, बौध, सिंहल, मुस्लिम सभी समुदायों से भारत का रिश्ता परिवार जैसा है। आज जब हम वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तब पड़ोसी देशों के साथ मित्रता और सहयोग और भी आवश्यक हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत-श्रीलंका संबंधों को एक नई ऊंचाई मिली है। पिछले 10 वर्षों में आर्थिक सहायता, ऊर्जा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दोनों देशों ने अभूतपूर्व काम किया है। कोविड के समय "वैक्सीन मैत्री" और आर्थिक संकट में भारत द्वारा दी गई सहायता इसका जीवंत उदाहरण है। भाजपा मानती है कि मजबूत पड़ोसी ही मजबूत क्षेत्र बनाते हैं। आपकी पार्टी जे.वी.पी. के सत्ता में आने के बाद श्रीलंका में स्थिरता और विकास की जो नई पहल शुरू हुई है, हम उसका स्वागत करते हैं। हम चाहते हैं कि लोकतंत्र, पारदर्शिता और जनकल्याण के साझा मूल्यों पर हम मिलकर काम करें।
आज का यह संवाद हमारे रिश्तों को और गहरा करेगा।
07:45 pm 30/09/2026