आंदोलन कर 1 अक्टूबर से दिल्ली, मुम्बई सहित देशभर में शुरू हुए व्यपारिक सीजन को बर्बाद कर रहे हैं विपक्षी दल

दिल्ली: विपक्षी राजनीतिक दल मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध पर एक खोखला आंदोलन करके जहां देश का राजनीतिक वातावरण खराब कर रहे हैं, पुलिस प्रशासन पर नाजायज दबाव डाल रहे हैं । भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने साधा निशाना कहा कि 1 अक्टूबर से दिल्ली, मुम्बई सहित देशभर में शुरू हुए व्यपारिक सीजन को भी बर्बाद कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की 2027 के प्रारम्भ में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जहां पंजाब की सत्ता जाती दिख रही है तो वहीं कांग्रेस को गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं पंजाब में पहले से बुरी हार दिख रही है, ऐसे में यह दोनों दल ही नही हारे हताश कम्युनिस्ट, समाजवादी, राजद एवं त्रिनमूल ममता बनर्जी जैसे दल एक जुट होकर अब त्यौहारी सीजन में देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने में लगे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है इन विपक्षी दलों के आंदोलन के कारण दिल्ली में पूरा जुलाई व्यपार के लिए खराब रहा था तो अब फिर शुरू हुए विपक्षी आंदोलन से आगामी तीन माह का व्यपारी सीजन नष्ट होता देख दिल्ली के व्यपारिक संगठन परेशान हैं और अनेक संगठन हमारे सम्पर्क में आ कर इस राजनीतिक हार के भय में हो रहे आंदोलन की निंदा कर रहे हैं।
06:54 pm 03/10/2026