इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने स्वतंत्र भारत में देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का दिया बलिदान
दिल्ली: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। इंदिरा जी को श्रद्धाजंलि देने वालों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, अखिल भारतीय एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार, दिल्ली महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला अध्यक्ष महेंद्र मंगला, महेंद्र भास्कर, राजेश यादव और सुमित शर्मा, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, एससी विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, कमल अरोड़ा, जे.पी. पवार, सतबीर शर्मा सहित महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल थे।
प्रदेश महासचिव संगठन ने कहा कि इंदिरा जी का जन्म 19 नवम्बर, 1917 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने इससे पूर्व शक्ति स्थल जाकर भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया, इंदिरा गाधी जी ने 1966-1977 और 1980-1984 तक प्रधानमंत्री के रुप में देश का नेतृत्व किया। इस दौरान इंदिरा जी ने दुनिया में भारत की ताकत को नई पहचान देने के लिए जो काम किया वो आज तक किसी ने नही किया।
इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। स्वतंत्रता के लिए तो लाखों आजादी के दिवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने स्वंतत्र भारत में देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इंदिरा जी ने सितम्बर 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन ने भागीदारी करने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया। इंदिरा जी प्रधानमंत्री रहते हुए 1969 में बैंको का राष्ट्रीयकरण कर देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती देने में क्रांतिकारी कदम उठाया। 1971 में देश में रोजगार बढ़ौतरी और संगठित श्रम के हितों की रक्षा के लिए कोयला, इस्पात, तांबा, रिफाईनिंग, सूती वस्त्र और बीमा उघोग का भी राष्ट्रीयकरण किया और बचे हुए निजी क्षेत्र के उद्योगों को सख्त नियामक नियंत्रण में रखकर मजदूरों के हितों की रक्षा को सुरक्षित करने का काम किया ।
अपने कार्य काल में इंदिरा जी की बेमिसाल विदेश नीति के फैसलों से ही भारतीयों को विदेशों में व्यापार करने और युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने के नऐ रास्ते खुले। कांग्रेस के प्रति देशवासियों में अटूट विश्वास का ही प्रमाण था कि इंदिरा गांधी जी ने 1966-1977 तक और 1980-1984 तक चार बार प्रधानमंत्री के रुप में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार, स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष की परम्परा और देशवासियों से लगाव के कारण ही इंदिरा जी ने सुदृढ़ और परिपक्व सोच और संगठित विचारधारा से देश को विश्व पटल पर सुदृढ़ बनाने के लिए अभूतपूर्व काम किए थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी अपने फैसले लेने में खुद सक्षम थी, जिसका लोहा पूरी दुनिया ने माना, जिसका उदाहरण पाकिस्तान को विभाजित करके बांग्लादेश को आजादी दिलाई और बांग्लादेश अलग देश बनाया। इंदिरा जी ने गरीबों, वंचितों, जरूरतमंदों के लिए ऐसी कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को कार्यान्वित किया, जिसके लिए लोग आज भी इंदिरा जी को याद करते है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को सुधारने, उनके सर पर छत देने की दिशा में दिल्ली में जे.जे. कॉलोनियों और पुर्नवासित कालोनियों को इंदिरा जी ने ही बसाया था। वर्तमान में दिल्ली की आधी से अधिक आबादी इन कालोनियों में बसती है।