वायु प्रदूषण में वद्धि का दोष पटाखों पर मढ़ना हिन्दुओ की दिवाली की रात पटाखे चलाने की आस्था पर कुठाराघात
दिल्ली: आज याने कि दिवाली की अगली सुबह वायु प्रदूषण में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नही हुई है जो स्पष्ट करता है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण वृद्धि का कारण पटाखे नहीं हो सकते। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ अनिल गुप्ता एवं प्रवीण शंकर कपूर ने जानकारी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस द्वारा वायु प्रदूषण में वद्धि का दोष पटाखों पर मढ़ना उनके हिन्दुओ की दिवाली की रात पटाखे चलाने की आस्था पर स्पष्ट कुठाराघात है। सभी प्रशासनिक पाबंदियों के बावजूद केंद्रीय पर्यावरण कंट्रोल बोर्ड डाटा अनुसार अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान 2023 में दिवाली की अगली सुबह 13 नवम्बर को ए.क्यू.आई. 358 था तो 2024 में दिवाली की अगली सुबह 1 नवम्बर को ए.क्यू.आई. 341 था।
इस वर्ष जब पटाखा चलाने की काफी छूट रही तो भी ए.क्यू.आई. 368 पर पहुंचा और दिवाली के दिन 8 नवम्बर की सुबह भी ए.क्यू.आई. 364 था जो दर्शाता है की पटाखों से ए.कयू.आई. में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई। केन्द्र सरकार लगभग हर वर्ष करोड़ों रूपये पंजाब सरकार को पराली मेनेजमेंट के लिए देती है, वह कहां जाता है पंजाब सरकार बताये। आज दिल्ली के मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने बताया है कि किस तरह पंजाब में षड्यंत्र करके खेतों में "आप" से जुड़े लोग आग लगा रहे हैं। 2022 से पंजाब में "आप" सरकार है पर उसने पराली जलने से रोकने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा है कि 2023, 2024 के डाटा की तुलना यदि हम 2026 के आज के डाटा से करते हैं तो साफ हो जाता है कि पंजाब से पराली जलने से आने वाली जहरीली हवा दिल्ली का दम घोंटती है और इस वर्ष "आप" का षड्यंत्र दोषी है।
03:42 pm 09/11/2026