.jpeg)
दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जरिये गुरुबानी तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने पर नकेल कसने के लिए सुनियोजित नीति के तहत एआई कम्पिनियों को शामिल किए जाने को एक सराहनीय पहल बताते हुए शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गाजी का किया आभार प्रकट । यह घोषणा जत्थेदार द्वारा ऐतिहासिक खालसा जत्था ब्रिटिश इजली गुरुद्वारा साहिब लंदन की यात्रा के दौरान की गई ।
सरना ने जत्थेदार द्वारा की गई घोषणा को साकार स्वरूप देने के लिए व्यक्तिगत नहीं पंथक के धार्मिक नेतृत्व के मार्गदर्शन में विद्वानों और तकनीकी विशेषज्ञ एवं संस्थानों के साँझा एवं सामूहिक प्रयास पर बल दिया । गुरुबानी के बारे में जाननें के लिए पंथक के युवा एआई का सहारा लेते हैं इसे में तथ्यों आधी अधूरी जानकारी के साथ तोड़-मरोड़कर पेश किया जाना आने वाली पीढ़ी को गुमराह करना है । लंदन यात्रा के दौरान हरमीत शाह सिंह डायरेक्टर कम्युनिकेशन एंड एडवोकेसी यूनाइटेड सिख के के नेतृत्व में गठित सब कमेटी द्वारा इस बाबत विस्तृत जानकारी दी गई । हरमीत शाह सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी हैं ।