दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जय भगवान ने पार्टी के सार्वजानिक मंच से किया ऐलान सफाई कर्मचारियों के हितों के लिये उनकी पार्टी छेड़ेगी आंदोलन। उनका मानना है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार एवं एमसीडी सफाई कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज कर रही है।
सत्ता में आने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा दिल्ली में ठेकेदारी प्रथा को बंद एवं अस्थाई एवं ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का किया जायेगा खोखली साबित हुई है। 1990 में भर्ती अस्थाई सफाई कर्मचारी पक्के नहीं हैं।
पार्टी के एक और भूतपूर्व विधायक वीर सिंह धिंगन के अनुसार ठेके पर सफाई कर्मचारी की भर्ती के लिये 30 से 40 हजार की रिशवत ली जाती है। इतना ही नहीं दिल्ली में केशलैस चिकित्सा सुविधा का भी अभाव है।