दिल्ली के प्रदूषण को बढ़ाने में पंजाब में पराली जलने का योगदान ना होने सम्बंधी ब्यान विवादास्पद
.jpeg)
दिल्ली: पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा आज दिल्ली के प्रदूषण को बढ़ाने में पंजाब में पराली जलने का योगदान ना होने सम्बंधी ब्यान को हास्यास्पद एवं विरोधाभासी बताते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सरदार भगवंत मान अभी कुछ ही वर्षों से राजनीति में हैं अतः अपनी ही पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल तक को झूठा ठहरा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि पराली प्रदूषण नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार ने पंजाब सरकार को अनेक संसाधन दिए हैं पर उनको किसानों तक पहुंचा कर पराली जलने से रोकने की जगह पंजाब के मुख्य मंत्री का विरोधाभासी ब्यान निंदनीय है। सवाल यह नही की दिल्ली में प्रदूषण का बड़ा कारण क्या है पर यह निश्चित है की पराली भी एक बड़ा कारण है और उसी लिए दिल्ली के तत्कालीन मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 से 2021 के बीच तत्कालीन पंजाब सरकार एवं केन्द्र सरकार को भी पत्र लिख कर पंजाब में पराली जलने पर रोक लगाने की मांग की थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार काश इतना गैर जिम्मेदार ब्यान देने से पहले पंजाब के मुख्य मंत्री अपनी ही पार्टी के दिल्ली के पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के 2022 से 2024 के ब्यान देख लेते जिनमे वह हर साल स्वीकारते थे पंजाब में "आप" सरकार आने के बाद 25 से 30 प्रतिशत पराली जलनी कम हुई है।
08:12 pm 18/11/2025