
दिल्ली:पूर्वी जिला पुलिस एवं एएटीएस की एक संयुक्त टीम ने आईपीएल T 20 मैच के दौरान दबिश कर मधुविहार से चलये जा रहे ऑनलाइन सट्टा कारोबार को किया नस्तेनाबूत । मधुविहार के मकान के फर्स्ट फ्लोर से मनीष जैन निवासी मधु विहार, अभिषेक जैन निवासी जगत पुरी एवं अर्पित गुप्ता मंडावली को गिरफ्तार कर उनके पास से दो डेल के लैपटॉप, दो सैमसंग के टेबलेट, दस मोबाइल फ़ोन एवं सट्टे से संबंधित हस्तलिखित दस्तावेज बरामद हुए । इनकी उम्र 26 से 50 साल के दरमियान है ।
आरंभिक जाँच से पता चला है कि ये लोग सट्टे के लिए स्काई लाइव प्रो, डेटा कैलकुलेशन 1.0 एवं skyexch सॉफ्टवेर का इस्तेमाल करते थे । ऑनलाइन सट्टा गैंग का सरगना मनीष का रेंटल बिज़नेस है एवं वह अपने घर से फर्स्ट फ्लोर पर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चलाता था तथा उसके अन्य दो सहयोगी अभिषेक जैन उसका भतीजा एवं अर्पित गुप्ता की ऑस्क्रीम की एजेंसी है । मौके पर यह लोग टेबलेट पर मैच देख रहे थे एवं मोबाइल फ़ोन से एक्टिविटीज को कॉर्डिनेट करते पाए गए । पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन असफल रहे ।
पुलिस ने यह कार्यवाही गुप्त सूचना एवं तकनीकी सर्विलेंस के आधारित पर की । फिलहाल तीनों ही अभियुक्त हिरासत में हैं एवं मामले पर तहक़ीक़ात जारी है ।