आधे अधूरे लाइसेंस लेकर ऐसे ना जाने कितने अवैध होटल 1998 से 2024 के बीच दिल्ली में खुले

दिल्ली: आज प्रातः मालवीय नगर विधानसभा के हौज रानी क्षेत्र में पूरी बिल्डिंग में अवैध रूप से चलाये जा रहे होटल में हुई आग दुर्घटना में 21 लोगों की असमायिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा जो कि पूर्वी दिल्ली से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं, ने जानकारी दी कि खेद का विषय है कि 2024 में आम आदमी पार्टी के शासनकाल में मात्र 6 कमरों का ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट लाइसेंस ले कर पूरी बिल्डिंग में अवैध होटल चलाया जा रहा था और तत्कालीन दिल्ली की "आप" सरकार के शासन में इसे बिजली के भारी लोड़ मीटर भी मिल गये एवं फायर एन.ओ.सी. चैक ही नही हुआ।
यूँ तो यह स्पष्ट है की तत्कालीन कांग्रेस एवं केजरीवाल सरकारों की मिलीभगत से आधे अधूरे लाइसेंस लेकर ऐसे ना जाने कितने अवैध होटल 1998 से 2024 के बीच दिल्ली में खुले और सच कहूं तो आज दिल्ली में जो होटलों की आराजक स्थिती है उसके लिये 27 साल का दिल्ली की सरकारों का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। आज दिल्ली आम आदमी पार्टी के संयोजक सौरभ भारद्वाज को आग दुर्घटना पर राजनीतिक ब्यानबाज़ी करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं क्योंकि इस दुर्घटनाग्रस्त होटल को आधा अधूरा लाइसेंस सौरभ भारद्वाज के मंत्री काल में टूरिज्म विभाग ने मई 2024 में दिया था, वह बताये उनके मंत्री रहते यह कोताही कैसे हुई।
उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय के साथ आज सुबह ही हौज रानी हो कर आये हैं और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने तुरंत हौज रानी के साथ ही पूरी दिल्ली में होटल, मोटल आदि की जांच के आदेश दिए हैं और एक भी मानदंड में कमी पाये जाने पर तुरंत बिजली काट कर होटल बंद करवाया जायेगा।
08:44 pm 03/06/2026