लाखों रुपए के लगाए गए एंटी स्मॉग टावर नहीं कर रहे काम
दिल्ली: प्रदूषण कम करने के लिए सरकार के पास कोई प्लान या उपाय नहीं एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने साधा निशाना कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को कार्डियक, अस्थमा, हार्ट और रेस्पिरेटरी की समस्या हो रही है। सरकार द्वारा लाखों रुपए के लगाए गए एंटी स्मॉग टावर भी काम नहीं कर रहे हैं। दिल्लीवालों को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा पूरी तरह फेल हो चुकी है। लगातार एक्यूआई का स्तर बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से दिल्ली की जनता को सांस लेने में लगातार दिक्कत आ रही है। व्यक्ति दिल्ली के अंदर हर दिन एक व्यक्ति 26 सिगरेट ना चाहते हुए भी पी रहा है। इस ज़हरीली हवा से दिल्ली की जनता को लगातार कार्डियक प्रॉब्लम्स, अस्थमा अटैक, हार्ट प्रॉब्लम्स, रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि कहने को तो भाजपा ने दिल्लीवासियों से वादा किया कि दिल्ली के अंदर पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के बाद वह प्रदूषण खत्म कर देगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आज एक्यूआई का स्तर 300 पार है। भाजपा ने दिखाने के लिए दिल्लीवालों के टैक्स के पैसों से पैसों से 15 से 25 लाख के एंटी-स्मॉग टावर लगाए, लेकिन वो एंटी-स्मॉग टावर कहीं भी काम नहीं कर रहे हैं। मैंने खुद दिखाया कि एमसीडी सिविक सेंटर के अंदर एंटी-स्मॉग टावर बंद पड़ा था। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा। एक्यूआई का स्तर और बढ़ेगा। दिल्ली की जनता का सांस लेना और मुश्किल होगा। लेकिन भाजपा के पास ना तो एक्यूआई को कंट्रोल करने के लिए, प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कोई प्लान है और ना ही कोई उपाय है।