
दिल्ली: ईरान की राजधानी तेहरान में हवाई हमलों के बीच सिखों के घर एवं गुरुद्वारे पर मंडराते खतरे के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से तेहरान से सिखों की निकासी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है । तेहरान में रहने वाला संख्या में सीमित सिख समुदाय ऐतिहासिक गुरुद्वारा भाई गंगा सिंह सभा के आसपास है और एक लंबे अरसे से बसा हुआ है । तेहरान में विस्फोटों और हमलों की लगातार खबरों से उनके भारतीय परिजन चिंतित हैं ।
अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विदेश मे रह रहे प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सर्वोपरि है। सरकार को स्थिति पर कड़ी नजर रखनी चाहिए और समय पर माकूल कदम उठाने चाहिए ।