दीपक सिंगला का सैकड़ों करोड़ का बैंक लोन फिर उस पैसे का गैर कानूनी दुरुपयोग

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला की एक बड़े बैंक घोटाले को लेकर ई.डी. की जांच के बाद गिरफ्तारी पर बोले भाजपा के दिल्ली प्रदेश वीरेन्द्र सचदेवा कहा कि इस गिरफ्तारी ने "आप" का एक नया काला चेहरा सामने ला दिया है। उन्होंने कहा कि कहा है की यूं तो अरविंद केजरीवाल सहित "आप" नेताओं की रिश्वतखोरी की लूट अलग ही चर्चा में रही हैं पर परिवर्तन की राजनीति की ताल ठोक राजनीति में आई "आप" के नेताओं की रिश्वतखोरी के साथ ही अब उनके काला धन से जायदादें खरीदने, टैक्स चोरी के साथ ही बैंक लोन धोखाधड़ी करने का घिनौना काला चेहरा भी सामने आया है।
दीपक सिंगला के सैकड़ों करोड़ के बैंक लोन और फिर उस पैसे के गैर कानूनी के दुरुपयोग के मामले से यूं तो दिल्ली वाले स्तब्ध हैं पर किसी "आप" नेता के आर्थिक अपराध का यह पहला मामला नही - सत्येंद्र जैन से लेकर संजीव अरोड़ा तक ना जानें कितने नाम हैं जिनके काले कारनामे दुनिया के सामने आये हैं। पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा फर्जी कम्पनियां बना कर रिश्वत के पैसे का खेल 2018-19 में सामने आया था जिसे केजरीवाल ने राजनीतिक साजिश बताया था । इसके बाद "आप" नेता एक के बाद एक रिश्वत घोटालों में गिरफ्तार होते रहे और पार्टी सबके पीछे राजनीतिक उद्देश्य समझाती रही पर इसी माह सामने आये पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा एवं दिल्ली के "आप" नेता दीपक सिंगला के टैक्स चोरी एवं बैंक घोटालों ने दिल्ली एवं देश के सामने भ्रष्टाचार का नया चेहरा रखा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल्पना करके भी आश्चर्य होता है की एक राज्य का मंत्री खुद जी.एस.टी. घोटाला करते गिरफ्तार हो रहा है तो तीन तीन चुनाव लड़े नेता बैंक से लोन लेकर घोटाले कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि "आप" आज आर्थिक अपराध करने वालों की शरणस्थली बन गई है। देश आशा करता है की अरविंद केजरीवाल ने आर्थिक घोटालेबाज सत्येंद्र जैन को तो खूब संरक्षण दिया पर अब कम से कम संजीव अरोड़ा एवं दीपक सिंगला को तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखायेंगे।
05:32 pm 18/05/2026