नई दिल्ली 20, May 2026

लेख

1 - रक्त रंजित राजनीति से मिली मुक्ति बंगाल में पहली बार निखरा कमल

2 - कैसे होंगे केरल के सियासी समीकरण

3 - कौन सा खेला खेलेंगी ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल में

4 - धर्मेंद्र हुए पंचतत्व में विलीन

5 - बिहार की जानता ने फिर एक बार साबित कर दिया कि हथेली में सरसों नहीं उगाया जा सकता

6 - जेट सिक्योरिटी के साथ विसर्जन के लिए निकला लाल बाग का राजा

7 - खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे

8 - एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग

9 - ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा

10 - देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए बाबा साहिब का अमूल्य योगदान

11 - दिल्ली सरकार के 100,000करोड़ से क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मिलेगी मजबूती

12 - दशक के बाद बिखरा झाड़ू 27 साल बाद खिला कमल फिर एक बार

13 - स्वर्णिम भारत,विरासत और इतिहास पर आधारित इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह

14 - महाराष्ट्र में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

15 - तमाम कवायदों के बावजूद बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने को अग्रसर

16 - श्रॉफ बिल्डिंग के सामने कुछ इस अंदाज से हुआ लाल बाग के राजा का स्वागत

17 - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

18 - देश के सीमांत इलाकों में तैनात सैनिकों में भी दिखा 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जज्बा

19 - २०२४-२५ के बजट को लेकर सियासत विपक्ष आमने सामने

20 - एक बार फिर तीसरी पारी खेलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी

21 - केजरिवाल के जमानत पर रिहा होने पर शुरु हुई नई कवायदें

22 - मतदान की दर धीमी आखिर माजरा क्या

23 - क्यूं चलाना चाहते हैं केजरीवाल जेल से सरकार

24 - 2004-14 के मुकाबले 2014-23 में वामपंथी उग्रवाद-संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 69 % कमी

25 - कर्तव्य पथ दिखी शौर्य की झलक

26 - फ़ाइनली राम लल्ला अपने आशियाने में हो गये हैं विराजमान

27 - राजस्थान का ऊँट किस छोर करवट लेगा

28 - एक बार फिर गणपति मय हुई माया नगरी मुंबई

29 - पत्रकारिता की आड़ में फर्जीवाड़े के खिलाफ एनयूजे(आई) छेड़ेगी राष्ट्रव्यापी मुहीम

30 - भ्रष्टाचार, तुस्टिकरण एवं परिवारवाद विकास के दुश्मन

31 - एक बार फिर शुरू हुई पश्चिम बंगाल में रक्त रंजित राजनीति

32 - नहीं होगा बीजेपी के लिऐ आसान कर्नाटक में कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेद पाना

33 - रद्द करने के बाद भी नहीं खामोश कर पायेंगे मेरी जुबान

34 - उत्तर-पूर्वी राज्यों के अल्पसंख्यकों ने एक बार फिर बीजेपी पर जताया भरोसा

35 - 7 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री

36 - गुजरात में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

37 - बीजेपी आप में काँटे की टक्कर

38 - सीमित व्यवस्था के बावजूद धूम-धाम से हो रही है छट माइय्या की पूजा

39 - जहाँ आज भी पुजा जाता है रावण

40 - एक बार फिर माया नगरी हुई गणपतिमय

41 - एक बार फिर लहराया तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर

42 - बलवाइयों एवं जिहादियों के प्रति पनपता सहनभूतिक रुख

43 - आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी के रूप में मनाया जा रहा है 8 वाँ विश्व योग दिवस

44 - अपने दिग्गज नेताओं को नहीं संभाल पाई कांग्रेस पार्टी

45 - ज्ञान व्यापी मस्जिद के वजु घर में शिवलिंग मिलने से विवाद गहराया

46 - आखिर क्यूँ मंजूर है इन्हे फिर से वही बंदिशें.....

47 - पाँच में से चार राज्यों में लहराया कमल का परचम

48 - पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर एवं खाद्य सामाग्री पर मिलने वाली राहत में लगभग 27 फीसदी की कटौती

49 - जे&के पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबूराम शर्मा मरणोपरांत अशोक चक्र से संमानित

50 - आखिर कौन होंगे सत्ता के इस महाभोज के सिकंदर

अर्थव्यवस्था में झटके झेलने की क्षमता खत्म, वैश्विक कारण केवल आंशिक

दिल्ली: देश की बदहाल आर्थिक स्थिति और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार अध्यक्ष पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि  पिछले उनकी पार्टी पिछले 10 साल से सरकार को आंकड़ों के साथ चेतावनी दे रही थी कि अर्थव्यवस्था मरणशैया पर है, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक कारण केवल आंशिक रूप से जिम्मेदार हैं, अर्थव्यवस्था में झटके झेलने की क्षमता खत्म हो गई है। उन्होंने याद दिलाया कि 2008 के लेहमैन ब्रदर्स वैश्विक संकट के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी टीम ने देश को आर्थिक झटकों से बचाए रखा था।
 
महंगाई के आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 12 साल में पेट्रोल की कीमत 38 प्रतिशत और डीजल की कीमत 62 प्रतिशत बढ़ी है। उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में इससे पहले कौन से युद्ध चल रहे थे, तब कौन से वैश्विक फैक्टर थे? उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए सरकार के समय कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार रही थी, तब भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर नहीं गई थी। वहीं, मोदी सरकार में जब कच्चे तेल का दाम करीब 50 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था, तब सरकार ने पेट्रोल 100 रुपये लीटर के आसपास बेचा और जनता को राहत नहीं दी गई। आज हालात ये हैं कि एथेनॉल मिला हुआ घटिया पेट्रोल 110 रुपये लीटर में बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स के जरिए 43 लाख करोड़ वसूले हैं, अब चार रुपये फिर बढ़ाए गए हैं, जिससे तेल कंपनियों ने कुछ ही घंटों में बाजार से 12,400 करोड़ रुपये कमा लिए।  
 
2014 में जो एलपीजी सिलेंडर 414 रुपये में मिल रहा था, वो आज 915 रुपये का हो गया है। रेस्टोरेंट में खाने-पीने की कीमतें बढ़ चुकी हैं। दूध और ब्रेड की कीमत भी बढ़ा दी गई है।  देश की वित्तीय साख का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार गिरकर 96.80 से 97 के स्तर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 38 बिलियन डॉलर तक घट चुका है और निवेशकों ने बाजार से दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी वापस खींच ली है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में बेरोजगारी दर 15 प्रतिशत के पार चली गई है।  अर्थव्यवस्था को लेकर वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ के अनुसार हिंदुस्तान छठे पायदान पर गिर चुका है और स्लोडाउन लंबा चलने वाला है।
 
वित्त मंत्री निर्मलाआर सीतारमण के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने मोदी सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की सच्चाई उजागर करने वाले आंकड़े सामने रखे। उन्होंने कहा कि कुल 58 करोड़ जनधन खातों में से 15 करोड़ से अधिक खाते निष्क्रिय पड़े हैं। इसके अलावा, 62 प्रतिशत खातों में 1,000 रुपये से कम की राशि जमा है। मुद्रा योजना में एनपीए 10 प्रतिशत से ऊपर हो चुका है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का 99.4 प्रतिशत बजट बिना इस्तेमाल के पड़ा रहा। पहले चरण में केवल 7.34 प्रतिशत युवाओं ने ही अपनी इंटर्नशिप पूरी की, जबकि 41 प्रतिशत लोगों ने इसे बीच में ही छोड़ दिया। आयुष्मान भारत योजना को लेकर उन्होंने कहा कि एक ही फर्जी मोबाइल नंबर पर साढ़े सात लाख लोगों को इस योजना का लाभ दे दिया गया, जिसमें कई मृत लोगों के नाम भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत साल 2023-24 में 15,000 ड्रोनों में से केवल 500 ड्रोन ही वितरित किए गए। उन्होंने इस बात का उल्लेख भी किया कि देश में गिग वर्कर्स को कोई ठोस वित्तीय सुरक्षा कवच नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा योजना कमजोर कर ग्रामीण मजदूरों को मझधार में छोड़ दिया है और प्रधानमंत्री किसान योजना में लाभार्थियों की लिस्ट से किसानों के नाम काटे जा रहे हैं।
 
उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जहां आम जनता को वर्क फ्रॉम होम करने और तेल बचाने की नसीहत दी जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री स्वयं 8,500 करोड़ रुपये के विमान में विदेश यात्राएं कर रहे हैं और भारी-भरकम रोड शो का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ एक ही योजना पूरी पारदर्शिता से चल रही है और वह है - पीएम प्रचार योजना। 

08:05 pm 20/05/2026

संपादक

डा. अशोक बड़थ्वाल

Mobile : 91-9811440461

editor@dhanustankar.com

Slideshow

समाचार

1 - आज दोपहर बिजली की मांग लगभग 8039 मेगावाट पर जा पहुंची पावर डिस्कॉम द्वारा सफलता से पूर्ती

2 - अर्थव्यवस्था में झटके झेलने की क्षमता खत्म, वैश्विक कारण केवल आंशिक

3 - पॉवर कट दिल्ली वाले बेहाल

4 - मथुरा में गूंजी श्रीकृष्ण भक्ति: हेमा मालिनी ने देखी कृष्णावतरम् पार्ट 1-द हार्ट

5 - स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची से सभी फर्जी मतदाता हटाने जरूरी

6 - प्रवासीयों को भयमुक्त एवं सुरक्षित माहौल देने के लिए एक्ट बनाया जाना जरूरी

7 - मेट्रो मंडे एक दिखावटी हथकंडा

8 - दीपक सिंगला का सैकड़ों करोड़ का बैंक लोन फिर उस पैसे का गैर कानूनी दुरुपयोग

9 - दो महीने में खुले नाले में गिरने से हुई 4 मौतें

10 - कृष्णावतरम भाग 1 - हृदय हृदयम्

11 - ट्रम्प भारत को रूस से सस्ता तेल नहीं दे रहा है लेने

12 - न्यूयार्क में 105 रू तो रूस की राजधानी मास्को में 92.50 रू और भारत में 97.77 रू/लीटर बिक रहा है पेट्रोल

13 - गोल्ड ज्वेलरी की डिमांड सप्रेशन की बजाय मौजूद गोल्ड मोबिलाइजेशन बुलियन बैंकिंग फ्रेमवर्क

14 - काहलों-सिरसा द्वारा लगाये गए आरोपों का कोर्ट में जवाब देंगे मंजीत सिंह जीके

15 - गोलक के पैसे के गबन मामले में मनजीत सिंह जी.के. के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज: कालका - काहलों

16 - "नीट" पेपर लीक को पकड़ा राजस्थान के स्थानिय पुलिस प्रशासन ने तो फिर सरकार कैसे दोषी

17 - कार्यकर्ताओं का समर्पण ही अन्य दलों से अलग एवं श्रेष्ठ बनाता है

18 - संगीन अपराधों के मामलों में देश के 19 महानगरों में राजधानी दिल्ली सबसे उपर

19 - कुर्बानी मिडिल क्लास ही क्यों सरकार,पीएम,मंत्री,उद्योगपति और अफसर खर्चों में कटौती क्यों नहीं

20 - सविन्दर सिंह कोहली बने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के उपाध्यक्ष

21 - पेट्रोल, डीजल, गैस, तेल का इस्तेमाल कम करने और सोना नहीं खरीदने का ज्ञान

22 - पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा बिल्डरों से साजिश करके मनी लांड्रिंग रेड के बाद हुये गिरफ्तार

23 - अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा: केजरीवाल

24 - एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली महिला सुरक्षा की पोल

25 - पांडव कुमार की अस्थियों का विसर्जन तब तक नहीं जब तक उसे न्याय नहीं मिलता

26 - आस्था और भावनाओं से भरपूर कृष्णा और चिट्ठी

27 - पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र

28 - पहलगाम, पुलवामा, पठानकोट और अब अमृतसर-जालंधर हमला कैसे हुआ

29 - सुप्रीम कोर्ट के सर्वेक्षण की आड़ में रिहायशी इलोकों में बिज़नेस सीज करने के नोटिस

30 - टेम्पो ड्राइवर और सब्जी विक्रेता बनकर अंडरकवर ऑपरेशन

31 - एमसीडी अफसरों के उत्पीड़न के कारण एएसआई द्वारा आत्महत्या के मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं

32 - पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाक़ात कर मौजूदा राजनीतिक हालातों पर की चर्चा

33 - बंगाल और असम के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री संकल्पित