नई दिल्ली 21, May 2026

लेख

1 - रक्त रंजित राजनीति से मिली मुक्ति बंगाल में पहली बार निखरा कमल

2 - कैसे होंगे केरल के सियासी समीकरण

3 - कौन सा खेला खेलेंगी ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल में

4 - धर्मेंद्र हुए पंचतत्व में विलीन

5 - बिहार की जानता ने फिर एक बार साबित कर दिया कि हथेली में सरसों नहीं उगाया जा सकता

6 - जेट सिक्योरिटी के साथ विसर्जन के लिए निकला लाल बाग का राजा

7 - खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे

8 - एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग

9 - ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा

10 - देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए बाबा साहिब का अमूल्य योगदान

11 - दिल्ली सरकार के 100,000करोड़ से क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मिलेगी मजबूती

12 - दशक के बाद बिखरा झाड़ू 27 साल बाद खिला कमल फिर एक बार

13 - स्वर्णिम भारत,विरासत और इतिहास पर आधारित इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह

14 - महाराष्ट्र में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

15 - तमाम कवायदों के बावजूद बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने को अग्रसर

16 - श्रॉफ बिल्डिंग के सामने कुछ इस अंदाज से हुआ लाल बाग के राजा का स्वागत

17 - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

18 - देश के सीमांत इलाकों में तैनात सैनिकों में भी दिखा 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जज्बा

19 - २०२४-२५ के बजट को लेकर सियासत विपक्ष आमने सामने

20 - एक बार फिर तीसरी पारी खेलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी

21 - केजरिवाल के जमानत पर रिहा होने पर शुरु हुई नई कवायदें

22 - मतदान की दर धीमी आखिर माजरा क्या

23 - क्यूं चलाना चाहते हैं केजरीवाल जेल से सरकार

24 - 2004-14 के मुकाबले 2014-23 में वामपंथी उग्रवाद-संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 69 % कमी

25 - कर्तव्य पथ दिखी शौर्य की झलक

26 - फ़ाइनली राम लल्ला अपने आशियाने में हो गये हैं विराजमान

27 - राजस्थान का ऊँट किस छोर करवट लेगा

28 - एक बार फिर गणपति मय हुई माया नगरी मुंबई

29 - पत्रकारिता की आड़ में फर्जीवाड़े के खिलाफ एनयूजे(आई) छेड़ेगी राष्ट्रव्यापी मुहीम

30 - भ्रष्टाचार, तुस्टिकरण एवं परिवारवाद विकास के दुश्मन

31 - एक बार फिर शुरू हुई पश्चिम बंगाल में रक्त रंजित राजनीति

32 - नहीं होगा बीजेपी के लिऐ आसान कर्नाटक में कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेद पाना

33 - रद्द करने के बाद भी नहीं खामोश कर पायेंगे मेरी जुबान

34 - उत्तर-पूर्वी राज्यों के अल्पसंख्यकों ने एक बार फिर बीजेपी पर जताया भरोसा

35 - 7 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री

36 - गुजरात में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

37 - बीजेपी आप में काँटे की टक्कर

38 - सीमित व्यवस्था के बावजूद धूम-धाम से हो रही है छट माइय्या की पूजा

39 - जहाँ आज भी पुजा जाता है रावण

40 - एक बार फिर माया नगरी हुई गणपतिमय

41 - एक बार फिर लहराया तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर

42 - बलवाइयों एवं जिहादियों के प्रति पनपता सहनभूतिक रुख

43 - आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी के रूप में मनाया जा रहा है 8 वाँ विश्व योग दिवस

44 - अपने दिग्गज नेताओं को नहीं संभाल पाई कांग्रेस पार्टी

45 - ज्ञान व्यापी मस्जिद के वजु घर में शिवलिंग मिलने से विवाद गहराया

46 - आखिर क्यूँ मंजूर है इन्हे फिर से वही बंदिशें.....

47 - पाँच में से चार राज्यों में लहराया कमल का परचम

48 - पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर एवं खाद्य सामाग्री पर मिलने वाली राहत में लगभग 27 फीसदी की कटौती

49 - जे&के पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबूराम शर्मा मरणोपरांत अशोक चक्र से संमानित

50 - आखिर कौन होंगे सत्ता के इस महाभोज के सिकंदर

दिल्ली में सजा सिनेमा का वैश्विक मंच 51 देशों की फिल्मों ने जीता दिल

दिल्ली:  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में कला, कूटनीति और वैश्विक कहानियों के संगम के साथ 15वें दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF) के अंतर्गत एक बेहद भव्य और विशेष 'पोस्ट-फेस्टिवल अवॉर्ड इवेंट' का सफल आयोजन किया गया।संस्कृति मंत्रालय के सहयोग और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) की विशेष साझेदारी के साथ आयोजित इस महोत्सव ने 51 देशों की 178 फिल्मों के माध्यम से विश्व सिनेमा को एक नया मंच प्रदान किया। इस भव्य समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण यह रहा कि स्थापित सिनेमाई देशों के बीच ईरान, अल्जीरिया, बुल्गारिया और लातविया जैसे देशों की फिल्मों ने अपनी बेहतरीन कहानियों, संवेदनशील सामाजिक विषयों और उच्च तकनीकी स्तर से हर किसी को चौंका दिया और मुख्य पुरस्कारों पर अपना कब्जा जमाया।पुरस्कारों के वितरण में लघु फिल्म खंड के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अप्रत्याशित और चौंकाने वाली प्रतिभाएं सामने आईं, जिसमें प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक यूसुफ बेन घानेम द्वारा निर्देशित अल्जीरियाई शॉर्ट फिल्म 'दामू की' ने अपनी गहरी कहानी से सबको चौंकाया और फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। इस सम्मान को अल्जीरिया के महामहिम राजदूत अली अचौई, प्रथम सचिव अब्देलली बुइलोटा, अताशे अब्देसेलम बेनारबा और श्रीमती अस्मा बेनारबा ने मंच पर ग्रहण किया। वहीं निर्देशक हुसैन फिरूज़ेह की बहुचर्चित कूर्दिश-फारसी फिल्म 'हैप्पी एंड' को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार मिला, जिसे ईरानी दूतावास के द्वितीय सचिव मिस्टर ओमिद बाबेलियन ने स्वीकार किया। इसके साथ ही हिंदी शॉर्ट फिल्म 'गैया' के लिए निर्देशक अभय कपूर के काम को सराहा गया, जिसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के मीडिया कंट्रोलर अनुराग पुनेठा जी की गरिमामयी उपस्थिति में विशेष प्रोत्साहन मिला।

अंतरराष्ट्रीय और भारतीय सिनेमा पुरस्कार खंड में भी लातविया और बुल्गारिया के सिनेमा ने विशेष रूप से चौंकाया, जहां लातवियाई फिल्म 'लिटिल अन्ना' ने अपने बेहतरीन सामाजिक सरोकार से हर किसी को हैरान किया और इसके लिए निर्देशक उल्डिस गेब्रियल सिप्सट्स को बेस्ट सोशल फिल्म का अवार्ड मिला, जिसे लातविया दूतावास की चार्ज डी अफेयर्स व डिप्टी हेड ऑफ मिशन सुश्री इंगा स्क्रूज़माने ने ग्रहण किया। बुल्गारियाई सिनेमा ने अपनी विविधता और तकनीकी कौशल से सबको चौंकाते हुए दो बड़ी ट्राफियां अपने नाम कीं, जिसमें महामहिम राजदूत निकोले यानकोव की उपस्थिति में 'टू पुट इट माइल्डली' को बेस्ट एनीमेशन फिल्म और 'अन्ना' को बेस्ट फीचर फिल्म वर्ल्ड सिनेमा का मुख्य सम्मान मिला। इसी तरह बांग्लादेश की फिल्म 'मानुषेर बागान' के लिए निर्देशक नूरुल आलम अतीक को बेस्ट फीचर सोशल सब्जेक्ट का अवार्ड बांग्लादेश उच्चायोग के महामहिम एम रियाज़ हमीदुल्ला और सुश्री सामिया इसरत रोनी की उपस्थिति में मंच पर प्रदान किया गया। रूसी फिल्मों का भी दबदबा रहा, जिसमें 'हॉर्न एंड आइवरी' के लिए डारिया गवरुशिनो को बेस्ट रशियन एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया और इलियास दाउदी निर्देशित फिल्म 'The Blind' को जूरी चॉइस अवार्ड मिला, जिसे रूसी दूतावास के प्रेस-सचिव मिस्टर पेट्र सिज़ोव ने ग्रहण किया। स्लोवाकिया के निर्देशक इवो ट्रैजकोव की फिल्म 'The Ballad of Piargy' को बेस्ट हिस्टोरिकल फीचर फिल्म का अवार्ड मिला, जिसे स्लोवाक राजदूत महामहिम रॉबर्ट मैक्सियन की उपस्थिति में सेलिब्रेट किया गया।
भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा के अंतर्गत गढ़वाली फिल्म 'घंगटौल' के लिए सुशीला रावत को बेस्ट वीमेन डायरेक्टर का गौरवशाली सम्मान अल्जीरिया के राजदूत महामहिम अली अचौई और संजय जोशी जी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त भारत के म्यूजिक वीडियो 'लैंड ऑफ अदर्स' को सम्मानित किया गया, और मलयालम फिल्म 'जंगर' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।समारोह के सांस्कृतिक पड़ाव पर डॉ. सुशील जैन और गुरविंदर गल्लू ने मेंडोलिन पर एक बेहद सुरीली जुगलबंदी पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन के अंतिम सत्र में फेस्टिवल के संस्थापक रामकिशोर पारचा ने न्यूजीलैंड के डिप्टी हाई कमिश्नर मैथ्यू आयर्स, स्विट्जरलैंड के चार्ज डी अफेयर्स साइमन सेवान शेफर, उत्तर कोरियाई दूतावास के काउंसलर जांग जोंग ह्वान व प्रथम सचिव किम म्योंग चोल सहित सभी वैश्विक राजनयिकों, कलाप्रेमियों और जूरी सदस्यों अरविंद गौड़ व ओ.पी. मिश्रा का धन्यवाद किया, जिसके बाद एक भव्य 'इंडिया गेट मोंटाज' स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।
दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF) देश की राजधानी का एक प्रतिष्ठित और अग्रणी वैश्विक सिनेमा मंच है, जिसकी स्थापना प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व लेखक रामकिशोर पारचा ने की थी। यह फेस्टिवल हर साल विश्व स्तर की बेहतरीन फिल्मों, वृत्तचित्रों और शॉर्ट फिल्मों को दिल्ली के दर्शकों तक पहुंचाता है। इस वर्ष चीनी, रूसी और अफ्रीकी सिनेमा की कहानियों को 'विशेष फोकस' में रखा गया था, जिन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की।समारोह की शुरुआत में मंच पर मौजूद सभी वैश्विक राजदूतों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में एक गौरवपूर्ण क्षण आया, जब फेस्टिवल के संस्थापक राम किशोर पारचा द्वारा रचित 'कविता संग्रह' (Trilogy Poetry Collection) का भव्य विमोचन किया गया, जिसमें 'तुम', 'बर्फ़ पर तितली' और 'तुम्हारा नाम नदी' नामक तीन प्रमुख संकलन शामिल हैं। इसके तुरंत बाद फेस्टिवल को पर्दे के पीछे रहकर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने वाली कर्मठ कोर टीम के सदस्यों के लिए विशेष मेडल डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें चीनी डेलिगेशन के हाथों राजन झांजी, प्रमोद कौंसवाल, उषा पाहवा, अनिश्का किशोर, आराध्या, राजीव रंजन, प्रशांत, मानवेंद्र जी और नरेंद्र सिंह को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रख्यात कलाकार और चितकारा यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स विभाग के डीन व हेड डॉ. रंजन मलिक को उनकी कलात्मक सेवाओं के लिए मंच पर विशेष रूप से सम्मानित करते हुए DIFF आर्ट शो सर्टिफिकेशन और ट्रॉफी से नवाजा गया।
अंत में संस्कृति मंत्रालय, IGNCA के चेयरमैन राम बहादुर राय, सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी और मीडिया कंट्रोलर अनुराग पुनेठा सहित सभी सहयोगियों का औपचारिक आभार व्यक्त किया गया और इस सफल पोस्ट-अवॉर्ड समारोह के अंतिम पड़ाव पर दर्शकों के लिए पुरस्कार विजेता गढ़वाली फीचर फिल्म 'घंगटौल' की विशेष क्लोजिंग स्क्रीनिंग की गई।
अगले साल इसे फरवरी में १५ से 19 तारीख तक इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित किया जायेगा ।

11:39 am 21/05/2026

संपादक

डा. अशोक बड़थ्वाल

Mobile : 91-9811440461

editor@dhanustankar.com

Slideshow

समाचार

1 - दिल्ली में सजा सिनेमा का वैश्विक मंच 51 देशों की फिल्मों ने जीता दिल

2 - आज दोपहर बिजली की मांग लगभग 8039 मेगावाट पर जा पहुंची पावर डिस्कॉम द्वारा सफलता से पूर्ती

3 - अर्थव्यवस्था में झटके झेलने की क्षमता खत्म, वैश्विक कारण केवल आंशिक

4 - पॉवर कट दिल्ली वाले बेहाल

5 - मथुरा में गूंजी श्रीकृष्ण भक्ति: हेमा मालिनी ने देखी कृष्णावतरम् पार्ट 1-द हार्ट

6 - स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची से सभी फर्जी मतदाता हटाने जरूरी

7 - प्रवासीयों को भयमुक्त एवं सुरक्षित माहौल देने के लिए एक्ट बनाया जाना जरूरी

8 - मेट्रो मंडे एक दिखावटी हथकंडा

9 - दीपक सिंगला का सैकड़ों करोड़ का बैंक लोन फिर उस पैसे का गैर कानूनी दुरुपयोग

10 - दो महीने में खुले नाले में गिरने से हुई 4 मौतें

11 - कृष्णावतरम भाग 1 - हृदय हृदयम्

12 - ट्रम्प भारत को रूस से सस्ता तेल नहीं दे रहा है लेने

13 - न्यूयार्क में 105 रू तो रूस की राजधानी मास्को में 92.50 रू और भारत में 97.77 रू/लीटर बिक रहा है पेट्रोल

14 - गोल्ड ज्वेलरी की डिमांड सप्रेशन की बजाय मौजूद गोल्ड मोबिलाइजेशन बुलियन बैंकिंग फ्रेमवर्क

15 - काहलों-सिरसा द्वारा लगाये गए आरोपों का कोर्ट में जवाब देंगे मंजीत सिंह जीके

16 - गोलक के पैसे के गबन मामले में मनजीत सिंह जी.के. के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज: कालका - काहलों

17 - "नीट" पेपर लीक को पकड़ा राजस्थान के स्थानिय पुलिस प्रशासन ने तो फिर सरकार कैसे दोषी

18 - कार्यकर्ताओं का समर्पण ही अन्य दलों से अलग एवं श्रेष्ठ बनाता है

19 - संगीन अपराधों के मामलों में देश के 19 महानगरों में राजधानी दिल्ली सबसे उपर

20 - कुर्बानी मिडिल क्लास ही क्यों सरकार,पीएम,मंत्री,उद्योगपति और अफसर खर्चों में कटौती क्यों नहीं

21 - सविन्दर सिंह कोहली बने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के उपाध्यक्ष

22 - पेट्रोल, डीजल, गैस, तेल का इस्तेमाल कम करने और सोना नहीं खरीदने का ज्ञान

23 - पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा बिल्डरों से साजिश करके मनी लांड्रिंग रेड के बाद हुये गिरफ्तार

24 - अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा: केजरीवाल

25 - एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली महिला सुरक्षा की पोल

26 - पांडव कुमार की अस्थियों का विसर्जन तब तक नहीं जब तक उसे न्याय नहीं मिलता

27 - आस्था और भावनाओं से भरपूर कृष्णा और चिट्ठी

28 - पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र

29 - पहलगाम, पुलवामा, पठानकोट और अब अमृतसर-जालंधर हमला कैसे हुआ

30 - सुप्रीम कोर्ट के सर्वेक्षण की आड़ में रिहायशी इलोकों में बिज़नेस सीज करने के नोटिस

31 - टेम्पो ड्राइवर और सब्जी विक्रेता बनकर अंडरकवर ऑपरेशन

32 - एमसीडी अफसरों के उत्पीड़न के कारण एएसआई द्वारा आत्महत्या के मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं

33 - पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाक़ात कर मौजूदा राजनीतिक हालातों पर की चर्चा