.jpeg)
दिल्ली: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा एवं शिरोमणि अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन । अकाली दल हुआ पुनः एनडीए में शामिल । भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में एक ही मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं शीतलरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल । मीडिया से रूबरू होकर बोले केंद्रीय गृह मंत्री 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब होगा पूरी तरह से नशा मुक्त । दोनों दल मिलकर करेंगे तीन महीने के अंदर किसान, युवा एवं राज्य के आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर रोड मैप एवं आगामी चुनावों के लिए तैयार की जाएगी रूपरेखा ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस गठबंधन को पंजाब एवं देश के हित में बड़ा निर्णय बताया कहा कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन एवं एनडीए में शामिल होना हम सभी की ताकत बढ़ायेगा। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने इस गठबंधन को राजनीतिक से ज़्यादा भावात्मक बताया । उनका कहना है कि उनके पिताजी कहा करते थे कि अकाली दल एवं भाजपा का रिश्ता नख मांस जैसा अट्टू है । पंजाब और सिख कौम के हित में बने इस गठबंधन तत्कालीन गठबंधन से बनी सरकार की कार्यकाल में हमेशा तरक्की की ।अकाली दल हिंदुस्तान के इतिहास में 106 साल पुरानी दूसरी बड़ी पार्टी है ।
मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, प्रभारी सतीश पुनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भुनडर एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह भी दिखाई दिए ।