सनातन विरोधी एजेंडे के तहत राजेन्द्र पाल गौतम को कांग्रेस ने बनाया यूपी प्रभारी

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा जो कि केंद्रीय मंत्री भी हैं, ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में अपने वरिष्ठतम नेताओं को छोड़कर उस व्यक्ति को प्रदेश प्रभारी बनाया है जो सनातन धर्म और हिंदू आस्था का खुला विरोधी रहा है। ये वही व्यक्ति हैं जो अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रहते हुए अनेक बार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहे थे। उनके इसी सनातन विरोधी आचरण के कारण अंततः केजरीवाल सरकार को उन्हें मंत्री पद से हटाना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए राजेन्द्र पाल गौतम अपने क्षेत्र की अधिकांश हिंदू संस्थाओं के कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होते थे। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश प्रभारी केवल सनातन विरोधी वोटों को गोलबंद करने की साजिश के तहत नियुक्त किया है। सभी विपक्षी दल यह समझ लें कि अब देश की जनता उनकी तुष्टिकरण की राजनीति को स्वीकार नहीं | कांग्रेस को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी इस सनातन विरोधी नीति की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भाजपा सनातन धर्म और राष्ट्रवाद के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
07:23 pm 25/11/2026